गोरखपुर में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘संवादी गोरखपुर’ कार्यक्रम
“संवादी गोरखपुर में ‘हिंदी और राष्ट्रवाद’ पर सीएम योगी का संबोधन आज, जागरण हिंदी बेस्टसेलर पुस्तक प्रेमियों को होगी समर्पित”
योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में अभिव्यक्ति के उत्सव यानी जागरण संवादी के मंच पर शनिवार को सीएम योगी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘हिंदी और राष्ट्रवाद’ विषय पर संबोधन,संवादी के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदी और राष्ट्रवाद विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस सत्र में हिंदी के मंच से सिंधी साहित्य पर विस्तार से चर्चा होगी। संविधान और जाति व्यवस्था विषय पर आयोजित ओपन माइक में गोरखपुर के युवा साहित्यकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कविताओं मुक्तकों और शेर-ओ-शायरी के जरिए उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया और लोगों को जगाने का प्रयास किया।
