“भाजपा अध्यक्ष का बिलासपुर और नाहन में भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है”
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का करेंगे उद्घाटन, सांसद कश्यप ने लिया तैयारियों का जायजा, विशाल जनसभा को भी करेंगे सम्बोधित, जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पहुंचेगे हजारों, एंकर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा कल नाहन दौरे पर रहेंगे इस दौरान नाहन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करोड़ो रुपए की लागत से बने भाजपा के जिला कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश दौरे के मद्देनजर नवनिर्मित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों का जायजा लिया। वीओ 1 मीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश दौरे पर पहुंच रहे भाजपा अध्यक्ष का बिलासपुर और नाहन में भव्य स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है।
उन्होंने कहा कि नाहन में भाजपा का शानदार कार्यालय बनाया गया है जिसका लोकार्पण पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जाना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार सिरमौर जिला के दौरे पर पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और उनके भव्य स्वागत के लिए कार्यकर्ता पलके बिछाएं छाए बैठे है। बाईट : सुरेश कश्यप : सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र वीओ 2 सुरेश कश्यप ने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा नाहन में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी संगठनात्मक जिलों के केंद्रों में पार्टी के कार्यालय बनाए जा रहे है और उसी कड़ी में नाहन में भव्य कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 907 A के किनारे बनाया गया है।
