Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

दिनाँक 18/08/2025 नई दिल्ली

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज दोपहर 1 बजे तक पानी का स्तर 205.24 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर से ज्यादा है। अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी की वजह से हुई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा ने अलग-अलग इलाकों में जाकर हालात का जायजा लिया।

वहीं, विपक्ष ने भी चिंता जताई है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि सरकार को तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ प्रबंधन, नालों की सफाई और आपदा राहत की तैयारी केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखनी चाहिए।