Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

विराट कोहली ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, भारतीय बल्लेबाजों में बने नंबर 1

“विराट कोहली अपने 300वें वनडे मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वो बल्लेबाजी में सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन फील्डिंग के दौरान उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड किया।”

दिनाँक 03/03/2025 नई दिल्ली \

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराकर अपनी जीत की लय बरकरार रखी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप ए में 6 अंकों के साथ टॉप स्थान हासिल कर लिया। अब 4 मार्च को भारत का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा।

विराट कोहली ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली बल्ले से ज्यादा कमाल नहीं कर पाए और 14 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उन्होंने फील्डिंग में इतिहास रच दिया। कोहली अब भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में मैट हेनरी का कैच पकड़कर राहुल द्रविड़ (333 कैच) को पीछे छोड़ दिया और अब उनके नाम 334 कैच हो गए हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

  1. विराट कोहली – 334 कैच
  2. राहुल द्रविड़ – 333 कैच
  3. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 261 कैच
  4. सचिन तेंदुलकर – 256 कैच
  5. रोहित शर्मा – 229 कैच

अब सभी की नजरें 4 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।