अमेरिका का चीन से आग्रह, ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने से रोके
दिनाँक 22 /06 /2025 नई दिल्ली
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चीन से ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य बंद न करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया है। रुबियो ने कहा कि चीन की सरकार को इस बारे में उनसे बात करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं क्योंकि वे अपने तेल के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य पर बहुत अधिक निर्भर हैं।
मार्को रुबियो ने कहा कि यदि वे ऐसा करते हैं तो यह उनके लिए आर्थिक क्षति होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास इससे निपटने के लिए विकल्प हैं, लेकिन अन्य देशों को भी इस पर विचार करना चाहिए। इससे अन्य देशों की अर्थव्यवस्थाओं को हमारी तुलना में बहुत अधिक नुकसान होगा। रुबियो ने कहा कि जलडमरूमध्य को बंद करने का कदम एक बहुत बड़ा कदम होगा, जिसके लिए अमेरिका और अन्य देशों की प्रतिक्रिया की आवश्यकता होगी। वहीं इसे लेकर वाशिंगटन में चीनी दूतावास ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
