US Presidential Election 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग के साथ काउंटडाउन शुरू,डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप में कांटे की टक्कर
“US के सात राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन, विस्कॉन्सिन, जॉर्जिया, नेवादा, एरिजोना और नॉर्थ कैरोलिना को स्विंग स्टेट्स जैसे राज्यों के पास सबसे ज्यादा इलेक्टर्स हैं”
इन राज्यों के मतदाताओं का मूड चुनाव के समय बदलता रहता है इसलिए इनका चुनावी मूड भांपना काफी मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप ने इन सभी स्टेट्स में पूरा जोर लगाया है। आज ये ही स्टेट्स व्हाइट हाउस का रास्ता भी तय करने में अहम किरदार निभाएंगे।
अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव होना है। पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के बीच टक्कर है। जो बाइडन द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद कमला हैरिस को डेमोक्रेट ने उम्मीदवार बनाया है। कई सर्वे के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच जबरदस्त लड़ाई है।
