Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

यूपीएससी रिजल्ट 2024: उत्तर प्रदेश की बेटियों का दबदबा, प्रयागराज की शक्ति दुबे बनीं टॉपर, कन्नौज के मयंक त्रिपाठी ने हासिल की 10वीं रैंक

दिनाँक 23/04/2025 नई दिल्ली

नई दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा 2024 के नतीजों में उत्तर प्रदेश की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर यूपी का नाम रोशन किया है। खास बात ये रही कि इस बार टॉप 5 में तीन लड़कियां शामिल हैं।

वहीं कन्नौज जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले मयंक त्रिपाठी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। मयंक ने इस बार यूपीएससी में 10वीं रैंक हासिल की है। इससे पहले अपने पहले प्रयास में मयंक की रैंक 337 थी।

मयंक त्रिपाठी ने पहले भी पीसीएस परीक्षा पास की थी और डीएसपी पद के लिए चयनित हुए थे। उनके पिता कन्नौज कलेक्टर कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

मयंक ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से कन्नौज जिले में खुशी का माहौल है।