देहरादून में दो रॉटविलर कुत्तों का महिला पर हमला, हालत गंभीर

दिनाँक 07/07/2025 नई दिल्ली

देहरादून। देहरादून में एक महिला पर दो खतरनाक रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब महिला सुबह घर से मंदिर जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान दीवार फांदकर दोनों कुत्ते महिला पर टूट पड़े।

बताते चलें कि रॉटविलर नस्ल के कुत्तों को पालना प्रतिबंधित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी में कई लोगों पर हमला कर चुके हैं।

इस हमले में महिला के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उन्हें 200 से ज्यादा टांके लगाए हैं और उनका इलाज देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने कुत्तों के मालिक जैद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

श्री अमरनाथ यात्रा: 3 दिन में 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, आज जम्मू से 8605 यात्रियों का छठा जत्था रवाना

रांची में जारी सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में चौथे दिन रोमांचक मुकाबले