Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली में तीन दिन का यलो अलर्ट: ठंड, घना कोहरा और प्रदूषण की समस्या भी करेगी परेशान

“मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है। इस कारण से 18 से 20 दिसंबर तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है”

दिनाँक 18/12/2024 नई दिल्ली

पाहाड़ों पर बर्फबारी के बाद ठंडी हवाओं ने दिल्ली और एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया।अब अगले तीन दिनों तक ठंड के साथ घने कोहरे की मार पड़ेगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन पूर्वी सतही हवाओं के चलने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने 18 से 20 दिसंबर तक दिल्ली में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण की समस्या भी रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 22-23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, और न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।