दिनाँक 15/05/2025 नई दिल्ली
पटना: जम्मू-कश्मीर बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हुए सीवान जिले के वसिलपुर गांव के जवान रामबाबू सिंह का पार्थिव शरीर आज पटना एयरपोर्ट लाया गया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्रियों, राजद नेता तेजस्वी यादव और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तेजस्वी यादव ने कहा, “हमें अपने देश के वीर सैनिकों पर गर्व है। 28 वर्षीय रामबाबू सिंह की शादी हाल ही में 14 दिसंबर 2024 को हुई थी। उनकी बहादुरी को पूरा देश हमेशा याद रखेगा।”
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जवान की शहादत पर गहरी संवेदना जताई थी। उन्होंने कहा था कि “रामबाबू सिंह की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। यह खबर बेहद दुखद है।”
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद जवान के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी और सरकारी पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


