2030 तक भारत में 8 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का टार्गेट, 3.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी कंपनियां
“भारत ने 2030 तक सड़कों पर 8 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और 30% इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा है। हालांकि, बिक्री में बढ़ोतरी और सरकारी प्रयासों के बावजूद, अब तक इसकी प्रगति धीमी रही है”
दिनाँक 15/12/2024 नई दिल्ली
घरेलू और विदेशी कंपनियां अगले छह वर्षों में भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) और संबंधित उद्योगों में 3.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। हालांकि, भारत का लक्ष्य 2030 तक सड़कों पर 8 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन और 30% ईवी की हिस्सेदारी हासिल करना है, लेकिन अब तक इस दिशा में प्रगति धीमी रही है।
वर्तमान में भारत में कुल वाहनों में 8% ईवी हैं और 2024 में करीब 20 लाख ईवी की बिक्री का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनियां बैटरी निर्माण और ईवी विनिर्माण में बड़े निवेश की योजना बना रही हैं। ई-रिक्शा जैसे तिपहिया वाहन इलेक्ट्रिक रूप में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन दोपहिया और चार पहिया वाहनों में ईवी की वृद्धि की गति धीमी है।
