Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

दिनाँक 01/06/2025 नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाओं के बाद भारी बारिश हुई है। इस बरसात के बाद दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। शाम करीब चार बजे दिल्ली के कई हिस्सों में तेज रफ्तार से आंधी चली और इसके बाद जमकर बारिश हुई।

बारिश के कारण कई जगहों पर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही में भी दिक्कतें हुई। दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में आज और कल तेज आंधी के बारिश की संभावना जतायी गई थी। ऐसा ही मौसम 3 और 4 जून तक बना रह सकता है। इस दौरान तापमान भी कम दर्ज होने की संभावना है।