सलमान खान की बर्थडे पार्टी में आईं एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया, जानिए कैसे मनाया जन्मदिन

“Salman Khan Birthday Celebration: सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं और उनकी बर्थडे पार्टी की फोटोज फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं।”

दिनाँक 27/12/2024 नई दिल्ली

सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर उनकी बहन अर्पिता ने एक पार्टी रखी, जिसमें सलमान शानदार लुक में पहुंचे। पार्टी में कई सेलेब्स आए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी और रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पार्टी में शामिल हुईं।

सलमान के परिवार के लोग भी पार्टी में शामिल हुए, जैसे अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ, सोहेल खान अपने बेटे निर्वाण के साथ, और बॉबी देओल, रितेश देशमुख अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के साथ आए। सोशल मीडिया पर फैंस उनके लुक और पार्टी में मौजूद एक्स और रूमर्ड गर्लफ्रेंड्स को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ फैंस सलमान को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ मजाक भी बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “सलमान खान आपको हैप्पी बर्थडे, आपका बर्थडे तब हैप्पी हुआ होगा जब पुराना और नया प्यार देखा होगा।”

More From Author

दिल्ली में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, अभी और बरसेंगे बदरा जानें कैसा रहेगा आगे का मौसम”

संभल की शाही जामा मस्जिद पर 24 घंटे रहेगी यूपी पुलिस, उठाया गया बड़ा कदम