“रूस के स्टेट ड्यूमा (रूस की संसद का निचला सदन) के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन भारत दौरे पर हैं। अपने भारत की यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की”
दिनाँक 03/02/2025 नई दिल्ली
रूस की संसद (स्टेट ड्यूमा) के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और कहा कि भारत एशिया में रूस का सबसे अहम साझेदार है।
भारत-रूस के बीच मजबूत रिश्ते
वोलोडिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच खास संबंध हैं, जो मित्रता, आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों को लागू करने में संसद की भूमिका अहम है।
व्यापार में पांच गुना बढ़ोतरी
वोलोडिन के मुताबिक, पिछले पांच सालों में भारत-रूस व्यापार पांच गुना बढ़ा है। जनवरी-नवंबर 2024 के बीच इसमें 15% की और वृद्धि दर्ज हुई।
रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक सहयोग
धनखड़ ने बताया कि पीएम मोदी सात महीनों में दो बार रूस जा चुके हैं, जिससे दोनों देशों के रणनीतिक संबंधों की मजबूती झलकती है। भारत और रूस संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, जी-20 और एससीओ जैसे वैश्विक संगठनों में भी साथ काम कर रहे हैं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और निमंत्रण
वोलोडिन ने भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और भारतीय सांसदों को रूस आने का निमंत्रण दिया। उनके साथ रूसी संसद के कई अन्य प्रमुख नेता भी भारत दौरे पर आए हैं।


