दिनाँक 20/02/2025 नई दिल्ली
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, 20 फरवरी को लेंगी शपथ
भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वह 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं और उन्होंने शालीमार बाग सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया था। शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान में होगा। समारोह के लिए निमंत्रण पत्र जारी कर दिया गया है, जिसमें शामिल होने के लिए कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
समारोह का पूरा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 11 बजे तक मेहमान अपनी सीट ले लेंगे। 12:10 बजे मुख्यमंत्री और मंत्री पहुंचेंगे, 12:15 बजे एलजी आएंगे, 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य नेता शामिल होंगे, और 12:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होगा। 12:30 बजे राष्ट्रगान होगा और 12:35 बजे एलजी रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।
सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे, और जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश मिलेगा।


