Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
Close

Search

Subscribe
उत्तर प्रदेशकला, इतिहास और संस्कृतिदिल्लीभारतराशिफल

रेखा गुप्ता पहली बार पहुंचीं पैतृक गांव नंदगढ़, जन्मदिन पर विकास की सौगात दी

By Satvik Samachar
07/18/2025 2 Min Read
Updated on 07/20/2025

दिनाँक 18/07/2025 नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को पहली बार अपने पैतृक गांव नंदगढ़ पहुंचीं। 49 साल बाद गांव आने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर उन्होंने अपने 51वें जन्मदिन के अवसर पर गांव के स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित किया और विकास कार्यों की सौगात दी।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अब दिल्ली और हरियाणा दोनों राज्यों में भाई-बहन की जोड़ी मुख्यमंत्री है। उन्होंने मजाक में कहा कि “हम दोनों ऐसा धुआं उठाएंगे कि लोग कहेंगे – ये विकास का धुआं है, प्रदूषण का नहीं।”

सीएम नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी, केक खिलाया और कहा कि “बेटी के साथ जमाई का भी हरियाणा में मान होता है।” उन्होंने गुप्ता को ‘कोथली’ (पारंपरिक तोहफा) देते हुए 500 रुपये उन्हें और 500 रुपये उनके पति के नाम से दिए।

नायब सैनी ने रेखा की साधारण परिवार से निकलकर दिल्ली का नेतृत्व संभालने की यात्रा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें मिलकर विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

विकास की सौगात

रेखा गुप्ता ने जुलाना में अग्रसेन धर्मशाला का उद्घाटन किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से जुलाना के लिए 150 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर हुई हैं।

भावुक हुईं रेखा गुप्ता

अपने गांव पहुंचने पर भावुक दिखीं रेखा गुप्ता ने कहा, जैसे सावन में बेटियों को मायके आने का मन होता है, वैसे ही मुझे भी था। ये वही धरती है जहां मेरे पिता, दादा और पूर्वजों ने जन्म लिया।”

दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

गांव से लौटने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली के जनसेवा सदन में दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें गले लगाकर आशीर्वाद लिया। बच्चों ने उनके साथ हनुमान चालीसा भी पढ़ी। मुख्यमंत्री ने बच्चों को 1.11 लाख रुपये का उपहार भी दिया।

हर वादा निभाऊंगी: सीएम रेखा गुप्ता

बाद में रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली की जनता से जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। हम पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।”

रेखा गुप्ता के इस दौरे से साफ है कि वे जनता से जुड़ाव और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही हैं और अपनी जड़ों से भी मजबूत रिश्ता बनाए हुए हैं।

Tags:

gave the gift of development on her birthdayNandgarh for the first timeRekha Gupta reached her native village
Author

Satvik Samachar

Follow Me
Other Articles
Previous

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मिली मंजूरी, कृषि क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव: मंत्री गणेश जोशी

Next

भिलाई की नमी राय पारिख ने जापान में जीता स्वर्ण पदक, भारत को मिला तीसरा स्थान

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • HOME

For advertizement Query satviksamachar9@gmail.com
Contact no.: 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — Satvik Samachar. All rights reserved. Satvik Samachar