दिनाँक 07/07/2025 नई दिल्ली
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज एक दिन के दौरे पर बिहार पहुंचे। सुबह करीब 10 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
पटना से रेल मंत्री सीधे समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 17 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल निर्माण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा, उन्होंने 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य की आधारशिला भी रखी।
इस मौके पर रेल मंत्री ने स्टेशन का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में इस स्टेशन का नाम कर्पूरी ग्राम रखा गया है।
रेल मंत्री ने समस्तीपुर जाते समय दीघा घाट रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


