पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुलंदशहर में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, पुतला फूंक कर की आतंकियों के खात्मे की मांग
दिनाँक 24/04/2025 नई दिल्ली
बुलंदशहर: दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा है। इसी कड़ी में बुलंदशहर में भी हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया।
शाम होते ही शहर के काला आम चौराहे पर हिन्दू संगठनों के लोग इकट्ठा हुए और आतंकवाद का पुतला फूंक कर जोरदार नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उन्हें जड़ से खत्म करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान गुस्से का आलम ऐसा था कि एक बुजुर्ग महिला भी वहां पहुंच गईं। उन्होंने जलते हुए पुतले पर चप्पल से वार किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
लोगों ने कहा कि अब देश को आतंकवाद के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
