Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मिली मंजूरी, कृषि क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव: मंत्री गणेश जोशी

दिनाँक 17/07/2025 नई दिल्ली

देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की नई योजना ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया है।

मंत्री जोशी ने कहा कि यह योजना देश के कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसका उद्देश्य किसानों की उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और सस्टेनेबल खेती को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कटाई के बाद भंडारण क्षमता में सुधार, बेहतर सिंचाई सुविधाएं और किसानों को छोटे व लंबे समय के कर्ज आसानी से मिल सकेंगे। यह योजना उन जिलों पर फोकस करेगी जहां कृषि की स्थिति कमजोर है, जैसे कि कम उत्पादकता, कम फसल सघनता और कम कृषि ऋण वितरण।

योजना के तहत हर राज्य से कम से कम एक जिला चुना जाएगा, और वर्ष 2025-26 तक देश के 100 जिलों में इसे लागू किया जाएगा।