अर्जेंटीना की राजधानी में प्रधानमंत्री मोदी को मिला ‘Key to the City’ सम्मान
दिनाँक 06/07/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में एक खास नागरिक सम्मान ‘Key to the City’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शहर के प्रमुख जॉर्ज मैकरी ने भेंट किया।
‘Key to the City’ यानी ‘शहर की चाबी’ एक प्रतीकात्मक सम्मान होता है, जो किसी ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है, जिसने शहर के लिए खास योगदान दिया हो या जिसकी उपस्थिति शहर के लिए अहम मानी जाती हो। यह सम्मान दोस्ती, आपसी सम्मान और सौहार्द का प्रतीक है।
ब्यूनस आयर्स में भी यह सम्मान खास मेहमानों, बड़े नेताओं और विशिष्ट लोगों को दिया जाता है, जो शहर और वहां की जनता के साथ अच्छे रिश्ते बनाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान अर्जेंटीना और भारत के बीच दोस्ताना संबंधों को और मजबूत करने के प्रतीक रूप में दिया गया।
