Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

राष्ट्रपति 1 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर, आयुष विश्वविद्यालय और गोरखनाथ मंदिर में होंगी शामिल

दिनाँक 01/07/2025 नई दिल्ली

देश की राष्ट्रपति 1 जुलाई को गोरखपुर दौरे पर रहेंगी। सुबह करीब 10 बजे वह सर्किट हाउस से आयुष विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगी, जो करीब 31 किलोमीटर दूर है। वहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी और लोगों से संवाद भी करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति बांसस्थान, मलंगस्थान, महराजगंज और सरहरी होते हुए बालापार के रास्ते गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगी। यहां दोपहर में लंच करने के बाद सर्किट हाउस लौटेंगी और थोड़ी देर विश्राम करेंगी।

शाम को राष्ट्रपति महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, सोनबरसा जाएंगी। यहां 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच ऑडिटोरियम का लोकार्पण और कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी। दौरे के बाद राष्ट्रपति शाम 6 बजे के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।