पीएम मोदी : राष्ट्रपति अनुरा की भारत यात्रा से भारत-मालदीव संबंध और मजबूत होंगे
“रविवार को भारत पहुंचे राष्ट्रपति दिसानायके ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के सहयोग और विकास के रास्ते को और मजबूत करेगी”
दिनाँक 16/12/2024 नई दिल्ली
नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनकी भारत यात्रा भारत-श्रीलंका की दोस्ती को और मजबूत करेगी।”
इससे पहले, श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के रूप में यह उनकी पहली विदेश यात्रा है और उन्होंने आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत और पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, ब्रिक्स, समुद्री सुरक्षा, और अवैध मछली पकड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी को श्रीलंका आने का निमंत्रण भी दिया और भरोसा दिलाया कि श्रीलंका का क्षेत्र भारत की सुरक्षा के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होगा।
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने श्रीलंका के विकास में भारत की मदद को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक श्रीलंका को 5 बिलियन डॉलर की ऋण और अनुदान सहायता दी है। श्रीलंका के सभी 25 जिलों में भारत का सहयोग जारी है और परियोजनाएं हमेशा साझेदार देशों की प्राथमिकताओं के आधार पर तय की जाती हैं।
