PM कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा सरकार का एक्शन, तहव्वुर राणा की नागरिकता छीनेगा कनाडा?
राणा को यह नागरिकता साल 2001 में मिली थी जबकि वह 1997 में कनाडा गया था.भारत के हिरासत में है राणाराणा इस समय भारत की जेल में बंद है और 2008 के मुंबई आतंकी हमले के मामले में ट्रायल का इंतजार कर रहा है. इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान गई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 अप्रैल 2025 को उसे गिरफ्तार किया था. उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित कर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया था.नागरिकता क्यों छीनी जा रही?कनाडा सरकार ने साफ किया है कि यह कार्रवाई आतंकवाद के आरोपों पर नहीं बल्कि गलत जानकारी देने के कारण की जा रही है. जांच में सामने आया कि राणा ने नागरिकता के लिए आवेदन करते समय अपनी रहने की जानकारी गलत दी थी.बता दें उसने दावा किया था कि वह कई साल तक कनाडा में ही रहा, जबकि जांच में पता चला कि वह ज्यादातर समय अमेरिका के शिकागो शहर में था जहां उसका बिजनेस भी था. कनाडा पुलिस की जांच एजेंसी Royal Canadian Mounted Police ने इस मामले में अहम जानकारी जुटाई है.अब कोर्ट करेगा फैसलाअब यह मामला कनाडा की Federal Court of Canada में भेज दिया गया है. कोर्ट तय करेगा कि राणा ने धोखे से नागरिकता हासिल की या नहीं. राणा के वकीलों का कहना है कि सरकार का फैसला गलत है और उसके अधिकारों का उल्लंघन करता है. हाल ही में इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई भी हुई जहां सरकार ने कुछ संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक न करने की मांग की थी.सरकार का क्या कहना हैकनाडा के इमिग्रेशन विभाग का कहना है कि अगर कोई नागरिकता गलत जानकारी देकर हासिल करता है तो उसे रद्द करना जरूरी है. इससे देश की नागरिकता व्यवस्था की विश्वसनीयता बनी रहती है. सरकार ने यह भी कहा कि नागरिकता रद्द करना आसान फैसला नहीं होता और इसमें पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाती है.रिपोर्ट की मानें तो कनाडा में इस तरह के मामले बहुत कम सामने आते हैं. पिछले 10 सालों में ऐसे कुछ ही केस हुए हैं जहां नागरिकता वापस ली गई हो.क्यों अहम है यह मामलायह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक तरफ 26/11 जैसे बड़े आतंकी हमले से जुड़ा है वहीं दूसरी तरफ नागरिकता नियमों और अंतरराष्ट्रीय कानून से भी संबंधित है. आने वाले दिनों में कोर्ट का फैसला इस केस की दिशा तय करने वाला है.लॉरेंस बिश्नोई गैंग में नए गुर्गे की एंट्री? ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सुधर जाओ वरना…’
