Parliament Row : धक्का-मुक्की विवाद,राहुल गांधी बोले: संसद की सीढ़ियों पर डंडे लेकर खड़े थे भाजपा सांसद

“मल्लिकार्जुन खरगे बोले: शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने मुझ पर हमला किया कांग्रेस हमेशा संसद में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करती है और कभी हिंसा नहीं करती। लेकिन आज के प्रदर्शन के दौरान भाजपा सांसदों ने उन पर हमला किया और उन्हें धक्का दिया”

दिनाँक 19/12/2024 नई दिल्ली

कांग्रेस नेताओं का आरोप: भाजपा सांसदों ने किया धक्का-मुक्की, नेहरू-आंबेडकर पर दिए झूठे बयान राज्यसभा में धक्का-मुक्की के विवाद के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और जयराम रमेश समेत कई नेता शामिल हुए। इस दौरान संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘सरकार और खासकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डॉ. बीआर अंबेडकर के बारे में जो बयान दे रहे हैं, वह बहुत दुखद है और उन्होंने (अमित शाह) कल तथ्यों को देखे बिना ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जवाहरलाल नेहरू, डॉ. बीआर अंबेडकर को गाली देने से पहले उन्हें तथ्यों को देखना चाहिए

  • खरगे का आरोप: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा सांसदों ने संसद परिसर में उन्हें और उनकी महिला सांसदों को धक्का दिया। शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान उन्हें मकर द्वार पर रोका गया और उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद हमारा मजाक उड़ा रहे थे।
  • नेहरू-आंबेडकर पर झूठे बयान: खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर आंबेडकर और नेहरू के बारे में झूठे और अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमित शाह ने तथ्यों की जांच किए बिना बयान दिया और भाजपा ने इन महान नेताओं का अपमान किया।
  • मांग: खरगे ने गृह मंत्री से इस्तीफे और देश से माफी की मांग की। साथ ही कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देशव्यापी प्रदर्शन करेगी।

संसद परिसर में धक्का-मुक्की वाले विवाद पर बोले खरगे
इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम संसद में हर रोज धरना प्रदर्शन करते थे, कभी हिंसा नहीं हुई। आज भी हम लोग शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। हमें मकर द्वार पर रोका गया। इस दौरान हमारे ऊपर हमला किया गया। भाजपा के सांसदों ने मुझे धक्का दिया। हमारी महिला सांसदों को भी धक्का दिया गया। वो लोग हमारा मजाक उड़ा रहे थे। हम इस मामले में देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे

More From Author

19 कोचिंग संस्थानों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना, भ्रामक विज्ञापन दिखाकर छात्रों से ठगी का आरोप

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, दिल्ली पुलिस ने केस किया दाखिल, जाने किन धाराओं में दाखिल हुआ केस