Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

जैविक खेती से भारत को वैश्विक पहचान दिलाएंगे – पीयूष गोयल

“पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक जैविक उत्पादों का विश्वसनीय बाजार बनेगा।”

दिनाँक 11/01/2025 नई दिल्ली

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम (NPOP) के आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया और कहा कि भारत को जैविक उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनानी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जैविक खेती अब बेहतर आय और रोजगार सृजन का प्रभावी साधन बन चुकी है।” उन्होंने बताया कि वर्तमान में जैविक उत्पादों का निर्यात 6,000 करोड़ रुपये का है, जो आने वाले तीन वर्षों में 20,000 करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है।

मंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा

आज, राष्ट्रीय जैविक उत्पादन कार्यक्रम के आठवें संस्करण के शुभारंभ पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करने का अवसर मिला। इस दौरान, जैविक खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जैविक कृषि भारत के किसानों के लिए एक सशक्त विकल्प बन चुकी है, जिससे वे समृद्ध जीवन जी रहे हैं।