“मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि बिहार में नए हवाई अड्डों की सुविधा देने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास में भी तेजी आएगी।”
दिनाँक 01/02/2025 नई दिल्ली
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि राज्य के भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में नए हवाई अड्डे बनाने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, जिससे यहां के लोगों को बहुत फायदा होगा। इससे राज्य के आर्थिक विकास में भी गति मिलेगी। मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी कैनाल परियोजना से किसानों को भी आर्थिक मदद मिलेगी। इस बजट में पटना आईआईटी के विस्तार का प्रावधान करके तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान की स्थापना से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे। इनकम टैक्स स्लैब में मध्यमवर्ग को छूट मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और सूक्ष्म उद्यमों के लिए एमएसएमई क्रेडिट गारंटी कवर बढ़ाकर रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इस बजट से गरीब, युवा, और किसानों को बहुत सारे लाभ मिलेंगे, इसलिए इसे स्वागत योग्य माना जा सकता है।









