NEET MDS 2026 Exam Date | मई में होगी परीक्षा, NBEMS ने जारी किया अपडेट
Abhishek Gautam | Satvik Samachar डेंटल स्नातकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। NEET MDS 2026 exam date को लेकर नेशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज़ ने अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। इस घोषणा के बाद देशभर के BDS छात्रों की तैयारी को एक स्पष्ट दिशा मिल गई है। NBEMS की ओर से जारी सूचना के अनुसार, NEET MDS 2026 परीक्षा 2 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी।

NEET MDS 2026 exam date के साथ ही इंटर्नशिप को लेकर भी अहम जानकारी साझा की गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी अनिवार्य इंटर्नशिप 31 मई 2026 तक पूरी करनी होगी। यही तारीख पात्रता के लिए कट-ऑफ मानी जाएगी। यह शेड्यूल फिलहाल अस्थायी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत सूचना बुलेटिन, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न और अन्य दिशा-निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS) पर नजर बनाए रखें। हर साल लाखों छात्र NEET MDS परीक्षा में शामिल होते हैं। ऐसे में NEET MDS 2026 exam date की समय से जानकारी मिलना तैयारी के लिहाज से बेहद जरूरी है। सही रणनीति और नियमित अभ्यास से इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।
