“भारत ने रूस के साथ एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए समझौता किया है। इससे भारतीय नौसेना की पनडुब्बियों की युद्धक क्षमता मजबूत होगी। यह समझौता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ।”
दिनाँक 05/02/2025 नई दिल्ली
भारत ने रूस के साथ एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की खरीद के लिए एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इससे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी बेड़े की युद्धक क्षमता और मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय ने इस समझौते की पुष्टि की और बताया कि यह समझौता रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुआ।
भारत-रूस व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचेगा
रूसी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के दौरान यह बात कही और दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया।


