दिल्ली में नाबालिग का कहर: ड्राइवर ने दादा-पोते को मारी टक्कर, मासूम कार के नीचे फंसा; CCTV में कैद
“दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग का कहर सामने आया है। जहां आदर्श नगर में कार सवाल नाबालिग ने राह चलते लोगों को कार से रौंद डाला। हादसे में दादा-पोते को भी चोट आई है”
दिनाँक 18/12/2024 नई दिल्ली
दिल्ली के आदर्श नगर में एक नाबालिग ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 55 साल के दादा और 7 साल के पोते को गंभीर चोटें आईं। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जब 17 साल का लड़का तेज रफ्तार से कार चला रहा था। कार ने दादा-पोते को टक्कर मारी और वे घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने नाबालिग ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कार के मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह आदर्श नगर में सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कार क्षतिग्रस्त मिली। वहां भीड़ थी। पूछताछ में पता चला कि कार चालक ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी है।
