एलजी की चिट्ठी में केजरीवाल सरकार की कमियां गिनाई, AAP ने दिया जवाब

“दिल्ली में विधानसभा चुनाव करीब आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। उपराज्यपाल ने दिल्ली की समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी नीतियों से दिल्ली की हालत खराब हुई है। वहीं, AAP ने उपराज्यपाल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है”

दिनाँक 23/12/2024 नई दिल्ली

दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और उपराज्यपाल वीके सक्सेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। उपराज्यपाल ने अलग-अलग इलाकों का दौरा कर बुनियादी सुविधाओं की कमियां उजागर कीं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया।

सोमवार को उपराज्यपाल ने केजरीवाल को पत्र लिखकर स्कूल, अस्पताल, मोहल्ला क्लीनिक, पानी-बिजली के बिल, यमुना प्रदूषण और सड़कें जैसी समस्याओं पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर अब तक कोई काम नहीं हुआ।

दूसरी ओर, AAP ने एलजी पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि एलजी अपनी जिम्मेदारी छोड़कर राजनीति में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। AAP ने भाजपा पर हरियाणा से औद्योगिक कचरे के जरिए यमुना को प्रदूषित करने का आरोप लगाया और पूछा कि इस पर रोक क्यों नहीं लगाई जा रही। AAP ने एलजी पर कानून-व्यवस्था की अनदेखी का भी आरोप लगाया।

More From Author

Parliament scuffle: 24 दिसंबर को संसद परिसर का दौरा करेगी दिल्ली क्राइम ब्रांच

दिल्ली के स्कूलों को निर्देश: अवैध बांग्लादेशी छात्रों की पहचान और दस्तावेज जांच करें