Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

लालू प्रसाद यादव ने दाखिल किया राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन, निर्विरोध चुना जाना तय

दिनाँक 23/06/2025 नई दिल्ली

पटना, 23 जून : राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज पटना में पार्टी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार भी उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय है, क्योंकि उनके खिलाफ कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं है।

लालू यादव ने अपना नामांकन राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे को सौंपा। इस मौके पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सांसद और लालू यादव की बेटी मीसा भारती, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, अब्दुलबारी सिद्दीकी, सुधाकर सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पार्टी में पहले से ही चर्चा थी कि लालू यादव के सामने कोई भी दावेदार नहीं उतरेगा, इसलिए उनका फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है।