J&K Assembly: सदन में हंगामा, Poster दिखाने पर आपस में भिड़े विधायक | BJP| NC में घमासान, हाथापाई का वीडियो हुआ वायरल
“जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 पर बहस के दौरान Poster दिखाने पर हाथापाई हुई। विपक्षी और सत्ता पक्ष के विधायकों के बीच झड़प, कई विधायकों को आईं चोटें”
J&K केंद्र शासित प्रदेश में पहला विधानसभा सत्र लगातार हंगामेदार बना हुआ है। गुरुवार को विधानसभा में हंगामा इतना बढ़ा कि मारपीट तक हो गई। विपक्षी BJP| NC विधायकों की मार्शल्स के साथ झड़प तो हुई ही विभिन्न दलों के विधायकों की आपस में भी मारपीट हुई। तीन से अधिक विधायकों को चोट भी लगी है। पांच साल पहले जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छीन जाने के बाद उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था।
केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इस चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस को बड़ी जीत मिली है और वह सत्ता में आई है। कांग्रेस के साथ मिलकर नेशनल कांफ्रेंस ने चुनाव लड़ा था। विधानसभा चुनाव के बाद शुरू हुए पहले सत्र में पीडीपी ने 370 की बहाली को लेकर प्रस्ताव लाया है। इसके बाद से विधानभा में लगातार हंगामा हो रहा है।
