“हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राज नेता हैं. इससे पहले उनके पिता शिबू सोरेन और BJP नेता अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) तीन-तीन बार CM की कुर्सी पर बैठ चुके हैं”
रांची झारखंड : चुनाव में JMM की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही हेमंत सोरेन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. हेमंत सोरेन राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में 4 बार CM पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए हैं. इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार सीएम की कुर्सी पर बैठ चुके हैं ।






