Jammu Kashmir बंदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी एक आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
“सुरक्षाबल के जवानों ने रविवार रात बांदीपोरा जिले के अरागाम इलाके को संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने पर इलाके में सुरक्षाबलों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया”
बंदीपोरा मुठभेड़ स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेर लिया गया है और ऑपरेशन जारी है। अलूसा बांदीपोरा के जेत्सुन जंगल क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया है। और यह मुठभेड़ अब बांदीपोरा के चूंटपथरी क्षेत्र में बढ़ गई है। पुलिस बांदीपोरा और 26 असम राइफल्स की संयुक्त टीम अभियान में शामिल है।
