दिनाँक 09/04/2025 नई दिल्ली
8 अप्रैल, शिमला – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान समारोह में हिस्सा लिया।
समारोह में जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहेब अंबेडकर का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब को वह सम्मान नहीं दिया, जिसके वे हकदार थे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया और बाबा साहेब के योगदान को नजरअंदाज किया। उन्होंने यह भी कहा कि अंबेडकर से जुड़े स्मारकों का निर्माण और उनके विचारों को सम्मान तभी मिल पाया जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई।
कार्यक्रम में बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, विचारों और समाज के लिए उनके संघर्ष को याद किया गया।








