दिनाँक 21/08/2025 नई दिल्ली
भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग लगा रहा है। एक दशक पहले जहां सौर पैनल केवल कुछ छतों और रेगिस्तानी इलाकों तक सीमित थे, वहीं आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक देश बन गया है।
100 गीगावाट से आगे, अब 500 गीगावाट की ओर
भारत ने सौर ऊर्जा उत्पादन का 100 गीगावाट का लक्ष्य पार कर लिया है और अब 2030 तक 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा और 2070 तक नेट-ज़ीरो का लक्ष्य तय किया है। जुलाई 2025 तक भारत की कुल सौर क्षमता 119 गीगावाट हो चुकी है। इसमें जमीन पर बने बड़े सौर प्लांट, रूफटॉप सोलर, हाइब्रिड प्रोजेक्ट और ऑफग्रिड सिस्टम शामिल हैं।
रिकॉर्ड तोड़ बढ़त
आईआरईएनए की रिपोर्ट के अनुसार भारत ने 1,08,494 गीगावाट घंटे सौर ऊर्जा का उत्पादन किया और जापान को पीछे छोड़ दिया। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्य इस अभियान में सबसे आगे हैं।


