IND W vs AUS W 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया को लगा डबल झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं दो स्टार खिलाड़ी
बता दें कि गाबा के मैदान पर वनडे सीरीज का आगाज आज से हो चुका है। दोनों ही टीमें 2025 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार आमने-सामने हैं, जहां भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था।एलिस पेरी और किम गार्थ हुईं वनडे सीरीज से बाहरदरअसल, भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी20आई सीरीज के तीसरे मैच के दौरान ऑलराउंडर एलिस पेरी और किम गार्थ को चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने पहले वनडे मैच के टॉस के दौरान इस खबर की पुष्टि की। हीली ने कहा कि ये टीम के लिए दो बड़े बदलाव है। उन्होंने बताया कि वो खुद भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेंगी और यह उनकी आखिरी वनडे सीरीज है। उन्होंने माना कि टीम को सीरीज में मजबूत शुरुआत करनी होगी। खासकर तब जब भारतीय टीम हालिया मैच में बेहतरीन फॉर्म में है।IND W vs AUS W 1st ODI: भारतीय महिला टीम ने जीता टॉसऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत के लिए ये राहत की बात रही कि प्रतिका रावल एंकल इंजरी से उबरकर टीम में लौट आई हैं। वहीं, शेफाली वर्मा को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया है और वो नंबर-3 पर बैटिंग कर रही हैं। हरलीन देओल इस मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं है।