गृह मंत्री अमित शाह बोले — तीन नए आपराधिक कानून बदल देंगे देश की न्याय व्यवस्था

दिनाँक 02/07/2025 नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानून आने वाले दिनों में भारत की न्याय व्यवस्था की तस्वीर बदल देंगे। ये तीन कानून — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 1 जुलाई 2024 से पूरे देश में लागू हो चुके हैं।

अमित शाह ने कहा कि इन कानूनों के पूरी तरह लागू होने में अधिकतम तीन साल का वक्त लगेगा। उन्होंने बताया कि भारत की सबसे बड़ी समस्या अब तक न्याय मिलने में लगने वाला समय था। लेकिन अब कोई भी देश के किसी भी कोने में एफआईआर दर्ज कराएगा तो उसे तीन साल के भीतर फैसला मिलेगा।

गृह मंत्री ने इन कानूनों को आज़ाद भारत का सबसे बड़ा सुधार बताया। उन्होंने कहा कि अब तकनीक की मदद से यह तय होगा कि कोई भी अपराधी सजा से बच न सके। नई व्यवस्था में जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने जैसे आधुनिक प्रावधान भी शामिल हैं।

शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने ये कानून जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाए हैं। अब देश में न्याय तय समय के भीतर मिलेगा और अपराधियों को जल्द सजा होगी। पुराने मामलों का निपटारा पुराने कानूनों के हिसाब से ही किया जाएगा।

More From Author

बाराबंकी में 12 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार और डॉक्टर हैरान

कर्नाटक कांग्रेस में घमासान: विधायक का दावा — दो महीने में डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री