Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार

दिनाँक 19/05/2025 नई दिल्ली

हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर ज्योति मल्होत्रा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाती थीं, जिस पर उनके 3 लाख 77 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

ज्योति मल्होत्रा, जिनका असली नाम ज्योति रानी है, हिसार जिले की रहने वाली हैं। उनके चैनल पर भारत और विदेशों की यात्रा से जुड़े वीडियो डाले जाते थे।

NIA के मुताबिक, ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने भारत के कुछ अहम और संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को भेजी थी। इससे देश की सुरक्षा को खतरा हो सकता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है।