Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

फरीदाबाद: युवक की चाकुओं से हत्या, वारदात सीसीटीवी में दर्ज

“फरीदाबाद के ओल्ड फरीदाबाद इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक की चाकुओं से हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है”

दिनाँक 25/12/2024 नई दिल्ली

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद इलाके में कुछ लोगों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हमले में बुरी तरह से घायल अंशुल (19) को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।