अहमदाबाद विमान दुर्घटना में 208 लोगों के DNA मिले, 173 शव परिवारों को सौंपे गए

दिनाँक 18/06/2025 नई दिल्ली

गांधीनगर (गुजरात) : गुजरात में हुए विमान हादसे के बाद मृतकों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने का काम तेजी से किया जा रहा है। अब तक 208 मृतकों का डीएनए मिलान हो चुका है और इनमें से 173 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

सिविल अस्पताल गांधीनगर के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने मीडिया को जानकारी दी कि इन 173 मृतकों में 131 भारतीय नागरिक, 4 पुर्तगाली, 30 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 6 गैर-यात्री शामिल हैं। बाकी शवों को भी जल्द परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

More From Author

दिल्ली रूट पर फिर दौड़ेंगी एचआरटीसी की वोल्वो बसें, हिमाचल को मिलेंगी 24 नई यूरो-6 वोल्वो

वैदिक मंत्रों और ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच क्रोएशिया के जाग्रेब में पीएम मोदी का भव्य स्वागत