Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री 20 फरवरी को रामलीला मैदान में लेंगे शपथ

दिनाँक 17/02/2025 नई दिल्ली

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में

दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। 20 फरवरी (गुरुवार) को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

19 फरवरी को चुना जाएगा विधायक दल का नेता

  • 19 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नया नेता चुना जाएगा।
  • इसके बाद बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।

रामलीला मैदान में तैयारियां जोरों पर

  • टेंट, कुर्सियां, बड़े सोफे और गद्दे लगाए जा रहे हैं।
  • करीब 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
  • समारोह के लिए तीन बड़े मंच बनाए जा रहे हैं।

दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की सरकार

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
आम आदमी पार्टी को 22 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई।