Delhi Shahdara डबल मर्डर: दिल्ली के फर्श बाजार में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, एक घायल-सूत्र
“शाहदरा स्थित फर्श बाजार में बीती रात करीब 8:30 बजे हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या”
Delhi Shahdara डबल मर्डर : दिल्ली के शाहदरा स्थित फर्श बाजार में बीती रात करीब 8:30 बजे हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में 40 वर्षीय आकाश और 16 वर्षीय ऋषभ शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का संदेह है। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत फैला दी है और सुरक्षा की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
