दिल्ली-एनसीआर को मिली दो बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और UER-II का उद्घाटन
दिनाँक 16/08/2025 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक जाम की समस्या कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट्स – द्वारका एक्सप्रेसवे (दिल्ली सेक्शन) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) का उद्घाटन करेंगे। करीब 11,000 करोड़ रुपये की लागत से बने ये प्रोजेक्ट राजधानी और आसपास के इलाकों की यात्रा को आसान बनाएंगे।
द्वारका एक्सप्रेसवे
- 10.1 किमी लंबा दिल्ली सेक्शन, लागत 5,360 करोड़ रुपये
- देश का पहला 8-लेन एक्सप्रेसवे, 3.6 किमी की सबसे चौड़ी सुरंग
- दिल्ली से गुरुग्राम का सफर सिर्फ 20 मिनट और एयरपोर्ट तक सिर्फ 10 मिनट में
- मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: यशोभूमि, मेट्रो ब्लू-ऑरेंज लाइन, बिजवासन रेलवे स्टेशन और बस डिपो से जुड़ेगा
UER-II
- अलीपुर से दिचांव कलां सेक्शन, लागत 5,580 करोड़ रुपये
- दिल्ली के व्यस्त इलाकों जैसे मुकरबा चौक, धौला कुआं और NH-09 पर ट्रैफिक कम करेगा
- बहादुरगढ़, सोनीपत और पानीपत तक बेहतर संपर्क
- फ्लाईओवर और अंडरपास से तेज़ और सुरक्षित सफर
लाभ
इन दोनों प्रोजेक्ट्स से दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक का दबाव घटेगा, यात्रा का समय बचेगा और औद्योगिक व आवासीय इलाकों को बड़ा फायदा होगा। खासकर गुरुग्राम और आसपास के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
