“दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।”
दिनाँक 27/02/2025 नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए अपने
सोशल मीडिया हैंडल एक्स
पर लिखा कि दिल्ली की यशस्वी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ रेलवे और IT से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले परिवारों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विशेष आग्रह है।
वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स
पर इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आज रेल भवन में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार भेंट की और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं प्रभावशाली चर्चा की।


