दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, आरोपी गिरफ्तार

दिनाँक 20/08/2025 नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह ने इस घटना की निंदा की और कहा कि मुख्यमंत्री रोज़ की तरह अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रही थीं, तभी यह हमला हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं, दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री की हालत पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी पिछले 24 घंटे से मुख्यमंत्री के घर के आसपास घूम रहा था और उसके पास जनसुनवाई से जुड़े कोई कागज़ात नहीं थे। साफ है कि वह सिर्फ हमला करने के इरादे से आया था।

आम आदमी पार्टी की नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

More From Author

मुंबई में बारिश से हाहाकार: मोनोरेल बीच रास्ते में अटकी, लोकल और लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: जल्द आएंगे जीएसटी सुधार, आम जनता और कारोबारियों को मिलेगी राहत