Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

Satvik Samachar Satvik Samachar

Daily Updates

  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कला, इतिहास और संस्कृति
  • खेल / स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
    • चुनाव
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • शिक्षा व रोजगार
  • अपना शहर चुने
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू कश्मीर
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिज़ोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
Close

Search

Subscribe
उत्तर प्रदेशकला, इतिहास और संस्कृतिदिल्लीभारतराजनीतिराशिफल

असम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कहा- ‘एकजुट होकर देंगे BJP को टक्कर

By Satvik Samachar
02/27/2025 2 Min Read

“कांग्रेस नेतृत्व ने आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि राज्य की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारने का मन बना लिया है।”

दिनाँक 28/02/2025 नई दिल्ली

असम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, सांसद गौरव गोगोई समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में बीजेपी का मजबूती से मुकाबला करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

राहुल गांधी बोले- असम की जनता कांग्रेस के साथ

बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि असम की जनता बीजेपी की नफरत की राजनीति को नकार रही है और कांग्रेस की मोहब्बत व विकास की राजनीति को अपनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी असम कांग्रेस के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पार्टी का चुनाव अभियान और मजबूत किया जाएगा।

“मुख्यमंत्री असम को बेच रहे हैं” – कांग्रेस का आरोप

प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, “असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा राज्य को बेच रहे हैं और माफियागीरी चला रहे हैं। असम की जनता इससे बहुत पीड़ित है।” उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी असम का दौरा करेंगे और रैलियां करेंगे।

“BJP सरकार को उखाड़ फेंकेंगे”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा, “हमने संकल्प लिया है कि एकजुट होकर आगामी चुनावों में असम से बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, और हमने उनके भ्रष्टाचार के सबूत पार्टी नेतृत्व को सौंपे हैं। हम जनता को भी इन सबूतों से अवगत कराएंगे।”

BJP बनाम कांग्रेस की जुबानी जंग तेज

कांग्रेस ने जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, वहीं बीजेपी ने हाल ही में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और ISI से संबंध होने का आरोप लगाया था, जिसे गोगोई ने हास्यास्पद बताया और खारिज कर दिया।

अब केरल पर फोकस

कांग्रेस नेतृत्व शुक्रवार को केरल के नेताओं के साथ बैठक करेगा। यह बैठक इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के असंतोष की खबरें हैं। उन्होंने हाल ही में केरल की वामपंथी सरकार की आर्थिक नीतियों की तारीफ की थी, जिससे कांग्रेस के कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं।

असम और केरल में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में कांग्रेस अपनी रणनीति को और धार देने में जुट गई है।

Tags:

AssamCongressshow of strengthWe will fight BJP unitedly'
Author

Satvik Samachar

Follow Me
Other Articles
Previous

सीएम ने महाकुम्भ में लगे स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस का किया ऐलान

Next

विक्की कौशल की फिल्म “छावा” ने 500 करोड़ की पारदर्शी कमाई की, बन गई सबसे बड़ी सुपरहिट

Suryoday Media Fedration

Work From Home Opportunity

Ab ghar baithe online kaam karke extra income kamaane ka mauka! Is kaam ke liye kisi experience ki zarurat nahi hai. Sirf mobile aur internet hona chahiye.

Apply Now

  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • About Us
  • Complaint Redressal
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • HOME

For advertizement Query satviksamachar9@gmail.com
Contact no.: 9873573489

Laxmi Production House - Candid Photography & Cinematic Videography Delhi NCR
  • पाठक शिकायत हेतु हेल्पलाइन
    +91-9811573489
    suryodaymediafederation@gmail.com
Copyright 2024 — Satvik Samachar. All rights reserved. Satvik Samachar