Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

पटना में सीएम नीतीश कुमार ने किया सड़कों और मेट्रो प्रोजेक्ट का निरीक्षण

दिनाँक 12/05/2025 नई दिल्ली

पटना, 12 मई 2025 — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिले में बन रही सड़कों और मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले सगुना मोड़ के पास मेट्रो रेल के निर्माण कार्य का जायजा लिया और फिर हाथीखाना मोड़ से चांदमारी तक सड़कों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के काम को देखा।

इसके साथ ही शिवाला आर.ओ.बी. (रेल ओवर ब्रिज) का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सड़कों का काम तेजी से पूरा किया जाए और बनी हुई सड़कों की अच्छी तरह देखभाल भी हो।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।