Satvik Samachar

सत्य और भरोसे की खबर

दिल्ली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत

दिनाँक 18/08/2025 नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल और एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राधाकृष्णन का पूरा सार्वजनिक जीवन समाज के वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने तमिलनाडु में किए गए उनके जमीनी कार्यों और महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर निभाई गई भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने समाज और राज्य को नई दिशा दी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संवैधानिक विषयों पर उनका अनुभव राज्यसभा में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा और उसे नई गरिमा देगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रलहाद जोशी, किरेन रिजिजू, के. राम मोहन नायडु और भूपेंद्र यादव, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी मौजूद थे।