दिनाँक 21/06/2025 नई दिल्ली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी राहत भरी घोषणा की है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन की राशि बढ़ाने का ऐलान किया है। अब विधवा महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से सभी लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी। साथ ही, यह राशि हर महीने की 10 तारीख को लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि इस योजना का लाभ बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लोगों को मिलेगा। सरकार के इस फैसले से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहारा मिलेगा और उनकी जिंदगी कुछ हद तक आसान होगी।


